अतिक्रमण पर बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई की गई
अतिक्रमण पर बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई की गई

 

अवैध धार्मिक ढांचों और दुकानों  को किया ध्वस्त

 

हरिद्वार में लगातार अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर चल रहा है | प्रशासन ने अवैध धार्मिक ढांचों और दुकानों  को  ध्वस्त किया | प्रशासन की कार्यवाही  अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है | जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर  एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम ने व्यापक स्तर पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया | जिसके बाद से इलाके में हड़कंप का माहौल बना हुआ है | हरिद्वार के लालजीवाला में अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है | जिसके तहत सात अवैध धार्मिक ढांचों और सैकड़ों की संख्या में अतिक्रमणों  पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया दिया गया | व्यापक स्तर पर हुई इस कार्रवाई के बाद से इलाके में चारों तरफ  अफरातफरी का माहौल बना हुआ है | इसके अलावा जिलाधिकारी  विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर सप्तऋषि बन्धा निकट लाल कोठी के आसपास  पंजाब और हरियाणा के लोगों के अवैध निर्माण  किये थे | यहाँ लगभग सात धार्मिक ढांचों को भी धराशायी कर दिया गया | 

Dakhal News 5 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.