विजयराघवगढ़ महोत्सव का हुआ आगाज
विजयराघवगढ़ महोत्सव का हुआ आगाज

 

एक महीने तक चलेगा यह रंगारंग महोत्सव

 

 

विजयराघवगढ़ महोत्सव 15 मई से लेकर 15 जून तक चलेगा | महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही संतो का भी आगमन होगा | महोत्सव में शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी सहित अनेक संत शामिल होंगे | विजयराघवगढ़ में 15 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले महोत्सव का आगाज  हुआ | युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य  की उपस्थिति में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया गया | इस कार्यक्रम की शुरुआत भूमिपूजन और ध्वजारोहण के साथ हुई | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे | महानदी के तट पर स्थित राजा पहाड़ में 108 फीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा स्थापित कराई जाएगी | इसी के साथ ही स्टेडियम के सामने विशाल मैदान में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों होंगे| यह  महोत्सव एक माह तक चलेगा | खास बात यह है की इस आयोजन में महान संतों का सान्निध्य सभी को प्राप्त होगा | इसके अलावा यहां मनोरंजक कार्यक्रम होंगे | कार्यक्रम में शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, साध्वी रितंभरा, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज सहित अनेक संत शामिल होंगे | विधायक श्री पाठक ने कहा की यह वृहद कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल होगा | उन्होंने सबसे यह भी अपील किया की भगवान परशुराम की प्रतिमा निर्माण के लिए घर घर से धातुओं का संग्रह किया जाएगा जिसमें सभी अपना सहयोग प्रदान करें | मूर्ति स्थापित होने में 18 माह का   समय  लगेगा  | पाठक ने बताया की स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जायेगा | विजयराघवगढ़ महोत्सव के लिए भूमि पूजन के साथ ही तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं | एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम में दूसरे राज्यों से मंत्री, विधायक भी सहभागी बनेंगे  | यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर का होगा | कार्यक्रम में विधायक संजय पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रहे | 

Dakhal News 4 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.