
Dakhal News

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का मॉडल पेश हुआ
दुनिया के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल पर्यटन नगरी खजुराहो में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में खजुराहो रेलवे स्टेशन का मॉडल प्रेजेंट किया गया | वीडी शर्मा ने इस मॉडल की खूब तारीफ की | खजुराहो टूरिज्म के लिए दुनियाभर में जाना जाता है | इस भावना को सामने रखकर इसे विश्व का सबसे सुंदर रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने की थी | आज इसका मॉडल पेश किया गया | बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्ण्व का तहेदिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ | जिन्होंने खजुराहो में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव पारित किया | बुंदेलखंड की जनता की ओर से भी में इनका धन्यवाद करना चाहता हूँ | वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनने से टूरिज्म भी बढ़ेगा और क्षेत्र की जनता के आय के संसाधन भी इसके कारण बढ़ेंगे | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की महाराजा छत्रसाल जो उस क्षेत्र के बुंदेलखंड की जनता के हृदय के सम्राट है | उनका रिफ्लेक्शन भी इस रेलवे स्टेशन पर आएगा | उनकी उपस्थिति कैसे होगी इसके बारे में भी अभी हमारे प्रशासन ने उस पर चिंता की है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |