
Dakhal News

कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई अधिकारियों की बैठक
बांग्लादेश के सिविल सेवा संवर्ग के अधिकारी भारत के अधिकारीयों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए दौरे पर हैं | इन अधिकारीयों ने हरिद्वार में उच्च अधिकारीयों से विभिन्न स्तरों पर निभाये जाने वाले दायित्वों को समझा और उनसे सीख हांसिल की | बांग्लादेश के सिविल सेवा संवर्ग के अधिकारीयों की यह बैठक मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर निभाये जाने वाले दायित्वों पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तार से प्रकाश डाला | बांग्लादेश के सिविल सेवा संवर्ग अधिकारी भारत में लोकतान्त्रिक सिस्टम को समकझने और सीखने आये हैं |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |