हरिद्वार में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा
 हरिद्वार में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा

 

 पुलिस ने करवाई करते हुए  2 लोगों को किया गिरफ्तार

 

पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए | होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया | देह व्यापार के इस मामले में पुलिस खुद ग्राहक बनकर आरोपियों तक पहुंची और उन्हें पकड़ पाई | पुलिस ने इस दलदल में फंसी लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से आजाद कराया | वही इस मामले में 2 होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया |देह व्यापार का यह गोरखधंधा धर्मनगरी हरिद्वार की एक होटल में चल रहा था | जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने AHTU, CIU के साथ मिलकर संयुक्त करवाई करते हुए इसका भंडाफोड़ किया | आपको बता दें यहां पर दिल्ली और पंजाब की लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था | व्हाटअप पर लड़कियों की फोटो भेज कर उनका रेट तय होता था | पुलिस ने इस दलदल में फंसी सभी लड़कियों को आजाद कराया और  इस मामले में पुलिस ने 2 होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया | वही 2 लोग फरार चल रहे हैं | इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा है की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी | 

Dakhal News 1 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.