100वीं मन की बात कार्यक्रम में दिव्यांग जनों का स्वागत
100वीं मन की बात कार्यक्रम में दिव्यांग जनों का स्वागत

 

कार्यक्रम में दिव्यांगों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया

 

प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो गए | जिसका जश्न देश भर में मनाया गया | इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय प्रकोष्ठ ने दिव्यांगजनो का पुष्प वर्षा से स्वागत किया | हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है | इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए   जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई और करोड़ों लोगों ने इसे लाइव सुना | इसी कड़ी में भोपाल में भी मन की बात के 100 वे एपिसोड को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम रखा गया | जिसमें दिव्यांगजनों ने शिरकत की भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय प्रकोष्ठ ज़िला संयोजक वीर सिंह चौहान ने मन की बात कार्यक्रम को सुनने आए | दिव्यांग भाई बहनों का फूल से स्वागत किया एवं उन्हें पानी की बॉटल भी  वितरित की इस कार्यक्रम में सहकार्यालय मंत्री नितिन सोनी सहित अन्य लोगों उपस्तिथ रहे | 

Dakhal News 1 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.