मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट पिछले साल 19.6 फीसदी
मध्यप्रदेश की  ग्रोथ रेट पिछले साल 19.6  फीसदी

 

कैपिटा इनकम 11000 थी आज बढ़कर 1 लाख 40

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा  हमारी ग्रोथ रेट पिछले साल 19.6 %थी | देश में नम्बर एक पर हमारी जीएसडीपी जो कभी 71 हजार करोड़ हुआ करती थी आज 15 लाख करोड़ पार कर गई है | मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में अखंडता का उत्सव" सांस्कृतिक समारोह को सम्बोधित करते हुए ये बात कही | मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  भोपाल में आयोजित "अखंडता का उत्सव" सांस्कृतिक समारोह कार्यक्रम में कहा  हमारा मध्यप्रदेश भी कम नहीं है | हमारी ग्रोथ रेट पिछले साल 19.6 %थी  | देश में नम्बर एक पर हमारी जीएसडीपी जो कभी 71 हजार करोड़ हुआ करती थी आज 15 लाख करोड़ पार कर गई है | हमने जब सरकार संभाली तब पर कैपिटा इनकम 11000 थी आज बढ़कर 1 लाख 40 हजार हो गई है | देश की जीएसडीपी में हमारा योगदान जो 3% हुआ करता था आज मध्यप्रदेश का योगदान 4.6% हो गया है | उन्होंने कहा  मध्य प्रदेश के विकास में गुजरात और महाराष्ट्र के भाई बहनों का अतुलनीय योगदान है मैं आपके योगदान को प्रणाम करता हूं | मध्यप्रदेश जो आता है वह मध्यप्रदेश का ही हो जाता है, जैसे दूध में शकर घुलकर एक हो जाती है वैसे ही मध्यप्रदेश में आकर सब एक हो जाते हैं | चौहान ने कहा प्रधानमंत्री   ने भी एक भारत श्रेष्ठ भारत के मंत्र को पूरे देश में साकार किया है | इसी भावना के अनुरूप आज महाराष्ट्र गुजरात दिवस है | मैं दोनों राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर की मध्य प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं | हमारे दोनों महान राज्य प्रगति करें विकास करें | देश की प्रगति और विकास में अतुलनीय योगदान दें | 

Dakhal News 1 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.