Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चार बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनी 'मन की बात'
महाकाल की नगरी उज्जैन में भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना | कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश और समाज के मुद्दों पर पर्दे के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे लोगों को इस कार्यक्रम के जरिए एक अलग पहचान दी है | मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर महाकाल की नगरी उज्जैन में भी बीजेपी की तरफ से चार बूथों पर इसका आयोजन किया गया | प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना और कार्यक्रम की सफलता के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम ने भारत और दुनिया के इतिहास में आज एक विश्व कीर्तिमान बनाया है | प्रधानमंत्री ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश और समाज के मुद्दों पर बात की है और जो समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं लेकिन पर्दे के पीछे हैं | उनको एक अलग पहचान दी है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |