किंग चार्ल्स III होंगे ब्रिटेन के 40वें सम्राट
किंग चार्ल्स III होंगे ब्रिटेन के 40वें सम्राट

 

ताजपोशी में शामिल होंगी सोनम कपूर

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भले ही इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर है | लेकिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ एक्टिविटीज को लेकर  आए दिन लाइमलाइट बटोरती रहती हैं | इसी कड़ी में सोनम से जुड़ी एक और जानकारी ने उन्हें हेडलाइंस में ला दिया है | सोनम किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी में शामिल होकर भारत का नाम बढ़ाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनने जा रही है | सोनम सात मई को होने वाले किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी इवेंट का हिस्सा बनने जा रही हैं | यह समारोह लंदन में आयोजित होगा | जिसमें ट्रॉम क्रूज और केटी पेरी जैसे सितारों के बीच सोनम एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बनकर इवेंट में चार चांद लगाती नजर आएंगी | कॉन्सर्ट में सोनम कपूर के अलावा टॉम क्रूज और म्यूजिकल ग्रुप द पुसीकैट डॉल्स भी परफॉर्म करेंगे | वही सोनम कपूर इस ताजपोशी इवेंट में कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर का परिचय देंगी | यह पहली बार होगा | जब एक्ट्रेस किसी रॉयल फैमिली के इतने बड़े उत्सव का हिस्सा बनेंगी | इवेंट से जुड़ने के लिए सिंगर केटी पेरी और लियोनेल रिची का भी नाम सामने आ रहा है | जानकारी के अनुसार, ये दोनों सितारे बतौर गेस्ट इवेंट का हिस्सा बनेंगे | 

Dakhal News 30 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.