रेप के आरोपी पुलिस आरक्षक पर केस दर्ज
रेप के आरोपी पुलिस आरक्षक पर केस दर्ज

आरक्षक के परिवार वालों पर भी केस दर्ज

 

 पुलिस को  शर्मसार करने वाला मामला छतरपुर से  सामने आया है | जहां रक्षक ने भक्षक बन कर महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया अब इस रेपिस्ट पुलिसवाले के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है | छतरपुर पुलिस ने यूपी की महिला के साथ रेप  के आरोप मे पुलिस आरक्षक समेत उसके परिवार के नौ लोगो पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच के लियै एस आई टी गठन कर दिया है | 27 अप्रैल को एक महिला यूपी के महोबा जिले के धबरा चौकी हाईवे पर संदिग्ध हालत मे बेहोश मिली थी | जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया था | इसके बाद उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है | मामला यूपी का था | इसलिए एसपी अर्पणा गुप्ता ने भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल का निरिक्षण  किया | पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जिले के राजनगर थाना मे पदस्थ संजय तिवारी ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और उसके परिवार के आठ लोगो नै उसके साथ मारपीट की जिस पर पुलिस ने महिला थाना सेल में आरोपी पुलिस आरक्षक संजय तिवारी समेत  उसके परिवार के आठ अन्य लोगो पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है | 

Dakhal News 28 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.