गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर कसा तंज
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर कसा तंज

चर्चा में रहने के लिए खरगे ने दिया जहरीला बयान

 

गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर तंज कसा | गृहमंत्री मिश्रा ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोला की कांग्रेस अध्यक्ष खरगे इतना जहर लाते कहां से हैं | क्या यह जहर का रिचार्ज कराने 10 जनपथ जाते हैं | वही गृहमंत्री मिश्रा ने कांग्रेस के वचनपत्र पर निशाना साधते हुए कहा, पहले भी कमलनाथ  ने 943 घोषणाएं की और एक भी पूरी नहीं की | क्या किसी किसान का दो लाख रुआपये माफ़ हुआ क्या ?गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कांग्रेस कि घोषणाएं झूठ का पर्यायवाची बन गई है | पहले भी कमलनाथ  ने 943 घोषणाएं की और एक भी पूरी नहीं की किसी एक किसान का भी  2 लाख का कर्जा माफ नहीं हुआ | गृहमंत्री  मिश्रा ने कहा, मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे , *मुख्यमंत्री तो नहीं बदल पाए ,राष्ट्रीय अध्यक्ष बदल दिए गए | हमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  खड़गे के बयान पर  कहा की कांग्रेस अध्यक्ष खरगे इतना जहर लाते कहां से हैं | क्या यह जहर का रिचार्ज कराने 10 जनपथ जाते हैं | यह पहली बार नहीं हुआ जब खरगे ने ऐसा बयान दिया है | इससे पहले भी हर चुनावों में यह ऐसे बयान देते ही रहते हैं | कांग्रेस की मानसिकता ही जहरीली हो गई है | पहले राहुल ने ऐसे बयान दिए | फिर दिग्विजय सिंह ने और अब खरगे ने ऐसे बयान दिए | पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी को मानता है | और यह लोग उनके खिलाफ जहर उगलते हैं | 

 

Dakhal News 28 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.