गृहमंत्री ने कहा दिग्विजय सिंह राहुल गांधी जैसे हैं
गृहमंत्री ने कहा दिग्विजय सिंह राहुल गांधी जैसे हैं

 

दोनों ही देश में अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं

 

गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के कोरोना वाले बयान को लेकर कहा की जैसा गुरु वैसा चेला , होवे राजनीति में खेलम खेला दिग्विजय सिंह राहुल जैसे हैं | कुछ भी बोलते रहते हैं | कोविड से कई गुना ज्यादा नुकसान मध्य प्रदेश को दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने पहुंचाया है | दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि केस में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं | इसे लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की जैसा गुरु वैसा चेला ,राजनीति में होवे खेलम खेला जैसे राहुल गांधी है | वैसे ही दिग्विजय सिंह है | दोनों ही अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं | दोनों की स्थिति एक जैसी है | जब एक ही तरह की धारा है, तो सूरत की अदालत ने जो निर्णय लिया है हो सकता है तो यहां की अदालत भी वैसा ही निर्णय ले | मेरी निजी राय है | वही गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह के कोरोना वाले बयान को लेकर कहा की इतना तो तय हो गया है की यह व्यक्ति हानिकारक है | गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले को लेकर कहा की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सरकारें हैं | एक भाजपा की और एक कांग्रेस की मध्य प्रदेश में नक्सली मारे जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ में जवान शहीद हो रहे हैं | 

Dakhal News 27 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.