Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आबकारी विभाग ने बरामद की 40 लीटर कच्ची शराब
अवैध शराब की तस्करी के मामले कम नहीं हो रहे है | अब हरिद्वार से ऐसा ही मामला सामने आया | जिसमें आबकारी विभाग ने 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है | और इसके साथ ही विभाग ने कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं | कच्ची शराब बनाने का यह मामला हरिद्वार में पथरी नदी के किनारे का है | जहां बताया जा रहा है की आबकारी विभाग की टीम को कच्ची शराब बनाने की सुचना मिली थी | सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने मौके पर पहुंचकर वहां से 40 लीटर शराब बरामद की साथ ही विभाग ने कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए शराब तस्कर मौके से भागने में सफल हो गए |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |