Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा के युवा पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार सिंगरौली में युवा चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे और पार्टी के युवा पदाधिकारियों को युवा नीति के बारे में बताएंगे | बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार ने बताया कि, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार की उपस्थिति में जिले में युवा चौपाल का कार्यक्रम होगा | इसके साथ ही नए मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए वृहद रूप से अभियान चलाया जाएगा | राजेंद्र सिंह परमार ने बताया की वैभव पवार भाजपा युवा मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे | व भारतीय जनता पार्टी के युवा पदाधिकारियों को युवा नीति के बारे में बताएंगे और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के बारे में प्रशिक्षण भी देंगे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |