Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कोश्यारी ने कहा जैसे भगवान की सुनते हो वैसे मोदी की सुनो
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है | जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी को भगवान कह रहे हैं | अब उनके इस बयान को लेकर सियासत गर्म हो गई है | विपक्षी उन्हें अंधभक्त कह रहे हैं | महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं | पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हो जिसमें वह एक कार्यक्रम में कह रहे हैं की भगवान की जगह यदि पीएम नरेंद्र मोदी को ही भगवान मानो तो कोई बुरी बात नहीं है | अब उनके इस बयान के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है | विपक्षी पार्टियां उन्हें मोदी का अंधभक्त बता रही हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |