22 अप्रैल से डिंडोरी में प्रारंभ हुआ था दुर्गा चालीसा पाठ
22 अप्रैल से डिंडोरी में प्रारंभ हुआ था दुर्गा चालीसा पाठ

पाठ के समापन में भव्य रैली व कलश यात्रा निकाली गई

 

नशा मुक्ति के लिए समाज से नशे की जड़ को ख़त्म करने के लिए लगातार चौबीस घंटे दुर्गा चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया | यह पाठ पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में संम्पन्न हुआ | दुर्गा चालीसा का पाठ के समापन समारोह में आये हुए अतिथियों का स्वागत नगर में भव्य रैली व कलश यात्रा निकालकर किया गया| दुर्गा चालीसा पाठ के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जा रहा है | डिंडोरी में 22 अप्रैल को  दुर्गा चालीसा पाठ प्रारम्भ किया गया  | दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ने करवाया गया और 23 अप्रैल को इसका समापन हुआ | इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  भगवती मानव कल्याण संगठन की  केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला  व शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के मुख्य सचिव आशीष शुक्ला का आगमन हुआ | बता दें अतिथियों के स्वागत के लिए नगर में भव्य रैली व कलश यात्रा का आयोजन किया गया | भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने कहा की हमारे संगठन से करोड़ो ऐसे लोग जुड़े हैं | जिन्होंने मांस,मटन मदिरा छोड़ने का संकल्प ले लिया है | हमारे संगठन का लक्ष्य भी डिंडोरी को नशामुक्त करने का है | पूजा शुक्ला ने बताया हमारा संगठन देश ही नही बल्कि विदेश में भी जनजागरण का कार्य कर रहा है | संगठन द्वारा समाज कल्याण हेतु और नशा मुक्ति अभियान के लिए गांव गांव व शहर में अखंड दुर्गा चालीसा पाठ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है | 

Dakhal News 24 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.