Patrakar Priyanshi Chaturvedi
तोमर ने कहा भाजपा कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं, भाजपा के संविधान के अनुसार ही टिकट मिलते हैं
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक बार फिर मध्यप्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बीजेपी नेता के रूप में उभरे हैं | बीजेपी से नाराज चल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा की भाजपा कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है | हमारे यहाँ भाजपा के संविधान के अनुसार ही टिकट मिलते हैं | केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है | तोमर ने पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं-कार्यकर्ताओं को मनाएंगे | तोमर ने नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की बैठक को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा की हमने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है | और बैठक में उनसे चुनावों को लेकर सुझाव मांगे है | उन सुझावों को प्रदेश की टीम को सौंपे जायेंगे और सुझावों के आधार पर रोडमैप तैयार किया जायेगा | केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा की इस बैठक का उम्मीदवार के चयन से कोई लेना देना नहीं है | भाजपा कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है | भाजपा का अपना संविधान है | उसके आधार पर भाजपा में प्रत्याशी का चयन किया जाता है | दिग्विजय सिंह के बयान जिसमें उन्होंने कहा था की हे महाकाल सिंधिया जैसा दलबदलू अब कांग्रेस में पैदा न हो उनके इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा की दिग्विजय सिंह के बयान को तो कांग्रेस ही गंभीरता से नहीं लेती है | तो फिर हम क्यों ले | दिग्विजय सिंह टाइम पास करने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं | जो काफी निंदनीय है | और निरर्थक है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |