Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली में चल रही थी महाराज की कथा
बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सिंगरौली में 14 अप्रैल से चल रही कथा का समापन हो गया है | कथा के समापन के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया | जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया | बागेश्वर धाम महाराज की यह कथा सिंगरौली के मोरवा वार्ड में चल रही थी | जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बागेश्वर महाराज के मुखारविंद से कथा का श्रवण किया और झूम झूम कर कथा का रसपान किया | आपको बता दें कथा का आयोजन मिठाई लाल वैश्य के द्वारा करवाया गया था | मिठाई लाल वैश्य एवं उनके पुत्रों द्वारा कार्यक्रम के लिए बेहतरीन इंतजाम किए गए थे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |