सिद्धि गंज में हो रही संगीतमय भागवत पुराण कथा
सिद्धि गंज में हो रही संगीतमय भागवत पुराण कथा

 

हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे है

 

 

सीहोर के सिद्धिक गंज में संगीतमय भागवत पुराण कथा चल रही है | जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे है | जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर और  अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी राजेश शिरोडकर भी कथा में पहुंचे और वहां उन्होंने व्यासपीठ की पूजा अर्चना की और कथा का श्रवण किया |  सिद्धिक गंज में कथा संत मिट्ठूपुरा  सरकार द्वारा सुनाई जा रही है | कथा में संत मिट्ठूपुरा  सरकार ने बताया की जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और पाप बढ़ने लगता है | तब -तब  भगवान पृथ्वी पर किसी ना किसी रूप में जन्म लेकर पापियों का विनाश करते हैं | इसलिए हमें हमेशा धर्म की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए | वही गोपाल सिंह इंजीनियर ने कथा के दौरान कहा की  हमारी सरकार महिलाओं को हर महीने लाड़ली बहना योजना में 1000 रुपये देगी | जिससे आप परिवार की अच्छी तरह से देखभाल कर सकेंगी | 

Dakhal News 21 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.