Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कमलनाथ बोले संगठन नहीं बूथ कमजोर
कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कांग्रेस संगठन की कमजोरी वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कांग्रेस संगठन मजबूत है | लेकिन बूथ मैनेजमेंट में हम थोड़ा कमजोर हैं | बड़े नेताओं की इस बयानबाजी के बाद कांग्रेस में भीतर ही भीतर घमासान मच गया है | ऐसे में भाजपा ने भी कहा है कांग्रेस सच में कमजोर है | कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पार्टी संगठन कमजोर होने के बयान पर पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा पार्टी का बूथ मैनेजमेंट कमजोर है | हमारा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से नहीं है | बीजेपी के संगठन से है | कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के बयान को ख़ारिज करते हुए बूथ मैनेजमेंट को कमजोर बताया | कमलनाथ ने कहा कांग्रेस के संगठन में पहले से मजबूती आई है | बूथ मैनेजमेंट पर फोकस करने की कोशिश कर रहे है | दिग्विजय सिंह ने कहा कि जैसा हमारा संगठन होना चाहिए वैसा संगठन हमारा नहीं है | संगठन की कमजोरी के कारण वोट नहीं मिलते है | कमलनाथ और दिग्विजय के अपनी ही पार्टी की कमजोरियां बताने पर बीजेपी ने कसा तंज | बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कांग्रेस के संगठन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंदौर और खंडवा के जिला अध्यक्ष होल्ड हैं | अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी भंग है और कमजोर संगठन वाली पार्टी सरकार बनाने की बात कर रही है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |