दलाई लामा का वीडियो तोड़ मरोड़ कर दिखाने के आरोप
दलाई लामा का वीडियो तोड़ मरोड़ कर दिखाने के आरोप

 

तिब्बती महिला और युवा कांग्रेस का विरोध  प्रदर्शन

 

 

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का एक वीडियो वायरल हो गया | जिसमें वह एक बच्चे को 'किस' करते हुए नज़र आ रहे हैं | वीडियो पर टिप्पणी करते  हुए लोगों ने कहा कि अध्यात्मिक गुरु का ये व्यवहार घिनौना है | लोगों की टिप्पणी का विरोध करते हुए | तिब्बती समुदाय के लोगो ने आरोप लगाया कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है | जिसे लेकर धर्मगुरू को मानने वाले लोगों में बड़ा आक्रोश है | मसूरी में  तिब्बती महिला और युवा कांग्रेस ने तिब्बत के14वें गुरू दलाई लामा पर दिखाये गये | गलत वीडियो क्लिपिंग पर विरोध प्रदर्शन किया | हैप्पी वैली से गांधी चौक तक प्रदर्शन करते हुए तिब्बती समुदाय ने  धर्मगुरू दलाई लामा के लिए प्रार्थना की | इस मौके पर  तिब्बती महिला कांग्रेस की सदस्य और शिक्षक किंग जूम ने कहा कि, दलाई लामा को बदनाम करने के लिए  वीडियो  क्लिप वायरल किया जा रहा  है | जिसमें उन्होंने एक मीडिया चैनल पर भी आरोप लगाते हुए कहा  कि इसे गलत तरीके से इसे दिखाया | और वीडियों के साथ छेड़छाड की गई है | उन्होंने आगे  कहा कि भविष्य में इस तरह की क्लिप तब तक नहीं दिखाया जानी चाहिए | जब तक पूरी सत्यता ना हो इस पर पूरे विश्व में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है | 

Dakhal News 20 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.