
Dakhal News

सरकार पर जातिगत जनगणना के आंकड़े छुपाने का आरोप
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया | अरुण यादव ने कहा मोदी सरकार ने मनमोहन सरकार के दौरान हुई | जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी नहीं किये हैं | हम सरकार से विनती कर रहे हैं मेहरबानी करके जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी करे और जो पिछड़ा वर्ग के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का गैप लगा रखा है उसे समाप्त करें | पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा की प्रदेश में 20-22 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है | लेकिन जो विकास यहां होना चाहिए था वह विकास नहीं हुआ है | जब देश में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब जातिगत जनगणना कराई गई थी | और सिर्फ उसके आंकड़े ही आने रह गए थे | पर सरकार बदलने के कारण आंकड़े नहीं आ पाए. | यदि कांग्रेस की सरकार रहती तो जातिगत जनगणना पहले ही हो जाती | पर ऐसा नहीं हुआ | 10 साल की मोदी सरकार ने भी इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया | हम यह सवाल मोदी सरकार से पूछना चाहते है की मनमोहन सरकार की कराई गई जनगणना के आकड़े क्यों जारी नहीं किये गए | क्यों अभी तक इन आकड़ों को छुपाया गया है | पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा की मोदी सरकार और उनके मंत्री सिर्फ पिछड़े वर्ग के लोगों की बातें ही करते हैं| आज तक उन्होंने पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कुछ नहीं किया | और जो हमने किया उसपर भी इन्होंने रोक लगा दी | हम इनसे विनती करना चाहते है की ये उन आकड़ों को जारी करें और साथ ही इन्होने जो 50 प्रतिशत आरक्षण का गैप लगाया था | उसे समाप्त करे |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |