Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कर्मचारियों के भुगतान में कर रहें अवैध कटौती
उत्तराखंड परिवहन विभाग में कार्यरत और रिटायर्ड कर्मचारियों के भुगतान में लगातार हो रही अवैध कटौती से परेशान कर्मचारी यूनियन ने उच्च न्यायालय में इसके विरुद्ध चुनौती दी | जिस पर न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कटौती पर रोक लगा दी लेकिन परिवहन विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी अभी भी न्यायालय के फैसले को धता बता रहे है | भ्रष्टाचार की सीमा पार कर चुके अधिकारी उत्तराखण्ड परिवहन निगम में कार्यरत और रिटायर्ड कर्मचारियों के भुगतान मे लगातार अवैध कटौती से बाज नहीं आ रहे | जिससे परेशान यूनियन पदाधिरियों ने इसकी शिकायत उच्च न्यायालय में की जिस पर उच्च न्यायालय ने रिटायर्ड कर्मचारियों और कार्यरत कर्मचारियों के हित में फैसला सुनाते हुए भुगतान में हो रही कटौती पर रोक लगा दी थी | लेकिन अधिकारी फिर भी कटौती से बाज नहीं आए जिस पर अधिवक्ता एम सी पंत ने कहा कि इसके विरुद्ध भी उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की जिस पर न्यायालय ने इसे स्पष्ट अवमानना माना | लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे | जिससे कर्मचारियों में ख़ासा गुस्सा देखने को मिल रहा है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |