महिला ,बच्चे कमर से बांधे हुई थी
महिला ,बच्चे  कमर से बांधे हुई थी

 

महिला के साथ बच्चे का मिला शव

 

 

डिण्डोरी  में नर्मदा नदी से एक महिला और उसके बच्चे का शव मिला  तो इलाके में सनसनी फैल गई | महिला के शव की कमर से ही उसका बच्च्चा बंधा हुआ था | ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का या फिर कोई दुर्घटना  पुलिस हर ऐंगल से  जाँच कर रही है | डिण्डोरी जिले में भवतारनी मंदिर के पास नर्मदा नदी में एक महिला का शव पानी  में  तैरते हुए पाए जाने पर आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई | इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो महिला के साथ एक  बच्चे का भी शव था | जिसको महिला अपने कमर में कपड़े से बांधे हुए थी | महिला की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है | पुलिस ने घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है | 

Dakhal News 17 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.