शिवराज ने कहा था नाथ के पास पैसा तभी वह नेता
शिवराज ने कहा था नाथ के पास पैसा तभी वह नेता

 

कमलनाथ ने कहा मेरे पास नहीं है कोई धन -दौलत

 

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर कहा था की कमलनाथ के पास बगला है कार है हेलीकाप्टर है | और धन दौलत का भरपूर भंडार है | इसलिए वह नेता है और कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी है | लेकिन लोकतंत्र में राजा वही होता है | जिसके साथ जनता  हो शिवराज के इसी बयान को लेकर कमलनाथ ने पलटवार किया  और  कहा मेरे पास कहां दौलत का भंडार है | शिवराज झूठ बोल रहे है | उनका बिना झूठ बोले खाना नहीं पचता है | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच वार पलटवार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है | शिवराज ने कमलनाथ को लेकर कहा था | इनके पास गाड़ी है,हेलीकप्टर है,हवाई जहाज है | और धन-दौलत का भरपूर भंडार है | तभी यह नेता है | और इसलिए यह कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी है | लेकिन हमारे पास जनता का आशीर्वाद है | लोकतंत्र में नेता का पैमाना धन-दौलत से नहीं जनमत से नापा जाता है | शिवराज के इसी बयान को लेकर कमलनाथ ने पलटवार किया  और  कहा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ झूठ की राजनीती करते है | जब तक झूठ न बोले तब तक उनका खाना नहीं पचता है | नाथ ने कहा में किसी उद्योग या कंपनी का मालिक नहीं हूँ और न ही मेरे पास धन-दौलत का भरपूर भंडार है | यह बयानबाजी सिर्फ जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए की जा रही है | 

Dakhal News 16 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.