Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लघु फ़िल्म के जरिए बाबा साहब के संघर्षों को दिखाया गया
छिंदवाड़ा में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर पूर्व विधायक ताराचन्द बावरिया ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़ी हुई शार्ट फ़िल्म लोगों को दिखाई कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब के संविधान के अनुसार चलने व राष्ट्र के प्रति जागरूक और शिक्षित रहने की बात कही |छिंदवाड़ा से पूर्व विधायक ताराचन्द बावरिया ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर बाबा साहेब के ऊपर बनी लघु फ़िल्म दिखाई | जिसमें बाबा साहेब के जन्म से लेकर संविधान बनाने तक के संघर्षों की कहानी बताई गई कि कैसे समाज मे छुआ छूत समाप्त करने व लोगो को न्याय दिलाने के लिए बाबा साहेब ने कितनी मुश्किलों का सामना किया | इन्हीं सब हालातों व अनुसूचित जाति एवं जनजाति को न्याय दिलाने के लिए ऐसे संविधान की रचना की जिससे सभी वर्गों को न्याय दिलाया जा सके | वहीं भाजपा युवा नेता सौरभ बावरिया ने युवाओं के लिए सविधान की रचना को प्रेरणा बताया और युवाओं को संकल्प दिलाया कि हम सविधान के अनुसार चले एवं राष्ट्र के प्रति जागरूक,शिक्षित व एक रहे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |