
Dakhal News

पंडित शास्त्री ने कहा कथा कैंसिल नहीं बल्कि आगे बढ़ाई गई
मैहर में विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा बागेश्वर धाम महाराज की कथा कराई जा रही थी | लेकिन अचानक कथा के कैंसिल होने पर कई सवाल उठाये गए |कुछ लोगों ने इसके कैंसिल होने के पीछे की वजह विधायक त्रिपाठी की भाजपा से बगावत बताई तो कुछ ने कहा की शिवराज सरकार ने बदले की भावना से कथा कैंसिल करवाई | इन्हीं सब आरोपों के चलते बागेश्वर धाम महाराज ने वीडियो जारी कर कहा, मैहर कथा कैंसिल नहीं की गई है | बल्कि इसकी डेट आगे बढ़ाई गई है | मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी से बगावत करके अपनी अलग पार्टी बना ली है | जिसके भाजपा बाद संगठन उनसे नाराज चल रहा है | मैहर में बागेश्वर धाम महाराज की कथा कैंसिल होने की वजह भी लोग नारायण त्रिपाठी की बगावत को ही मान रहे है | लोग सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे है की विधायक त्रिपाठी को इस कथा से चुनाव बहुत में फायदा होने वाला था और भाजपा संगठन किसी भी कीमत पर विधायक त्रिपाठी को उनके मकसद में कामयाब नहीं होने देना चाहता | इस कारण बागेश्वर धाम महाराज की कथा कैंसिल करवाई गई है | सोशल मीडिया की इन सभी हलचलों के चलते अब पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो सन्देश जारी किया है | वीडियो में बागेश्वरधाम महाराज ने कहा की मैहर में जो कथा 3 मई से होने वाली थी | वह समय की व्यस्तता और साधु संतों निर्देश के कारण आगे बढ़ाई गई है | अब यह कथा जनवरी में होगी | इसे कैंसिल न माना जाए | जनवरी में माँ शारदा की भूमि पर भव्य कथा होगी | बाधेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पहले खुद मैहर के लिए कथा की तारीख दी और अब उसे कैंसिल कर दिया है | धीरेन्द्र शास्त्री ने यह भी नहीं बताया कि उन्हें किस साधु संत ने कथा नहीं करने के निर्देश दिए हैं | कथा स्थगित कर धीरेन्द्र शास्त्री खुद कटघरे में आ गए हैं | बताया जा रहा है उनके ऊपर भी पोलटिकल दबाव है | वहीँ मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह भी उन्हें पॉलटिकल कथावाचक की संज्ञा दे चुके हैं |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |