Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बैठक में परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकालने पर चर्चा
22 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मानजा जाएगा | जिसको लेकर ब्राह्मण समाज ने बैठक ने की बैठक में तय किया गया की भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी और विशाल भंडारे का आयोजन किया जयेगा | पूरा देश 22 अप्रैल को सनातन धर्म के आराध्य भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाएगा | इसी कड़ी में भोपाल में ब्राम्हण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की बैठक में तय किया की पूरे शहरभर में जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा | जिसमें सभी समाज और वर्ग के लोग शामिल होंगे | भगवान परशुराम सिर्फ सनातन धर्म प्रेमियों के ही आराध्य नहीं है | बल्कि ये सम्पूर्ण मानवजाति के आराध्य है | भगवान परशुराम को श्रीहरी विष्णु का छटा अवतार माना जाता है | इनका जन्मोत्सव हर वर्ष अक्षय तृतीया पर मनाया जाता है | इस बैठक में ब्रह्मश्री के अध्यक्ष श्री शलभ गार्गव,संयोजक पुष्पेंद्र दीक्षित सहित ब्राम्हण समाज के अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |