
Dakhal News

अखिलेश यादव ने कहा जनता त्रस्त हो गई बदलाव चाहती है, अखिलेश ने कहा भाजपा की सरकार में संविधान खतरे में है
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा की जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश में रहेगी | तब तक बाबासाहेब का बनाया हुआ संविधान खतरे में होगा...उन्होंने कहा सपा की सरकार बनीं तो वे लाड़ली बहाना योजना में महिलाओं को छह हजार रुपये प्रतिमाह देंगे | यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने महू में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | अंबेडकर जन्मस्थली समारोह स्थल पर कुछ महिलाएं लाडली बहना योजना की तख्तियां लेकर खड़ी थीं | इन्हें देखकर अखिलेश यादव रुके और उन्होंने महिलाओं से कहा इसे 2 हजार रुपए होना चाहिए | जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या आपको ये योजना अच्छी लगी, तो उन्होंने कहा इसे 6 हजार रुपए होना चाहिए | हमारी सरकार आएगी तो हम लाडली बहनों को 6 हजार रुपए देंगे | यादव ने कहा की मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है | जनता अब बदलाव चाहती है | ये भाजपाई जो अंबेडकर महाकुंभ मानाने की बात कर रहे है | इनके शासन काल में ही संविधान खतरे में है | ये लोग देश में प्राइवेटाइजेशन करके सभी चीजों को विदेशी कंपनियों के हाथ में दे रहे है | जिससे देश के गरीब मजदुर किसानों को नुकसान होगा | अखिलेश यादव ने कहा की मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी का संगठन है | इस बार हम पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |