शिवराज कैबिनेट ने लिया किसान हित में बड़ा फैसला
शिवराज कैबिनेट ने लिया किसान हित में बड़ा फैसला

 

समर्थन मूल्य पर मूंग की फसल को खरीदेगी सरकार

 

शिवराज सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा फैसला किया है | अब ग्रीष्मकालीन मूंग को भी सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेगी | कृषि मंत्री कमल पटेल  ने कहा की 2023- 24 वर्ष में  जो किसान ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल ले रहे हैं | उनकी फसल सरकार पिछले वर्ष की भांति समर्थन मूल्य पर खरीदेगी | कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा की शिवराज कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में कई निर्णय लिए गए है | जिसमें सरकार ने फैसला किया है | जो किसान प्रदेश में मूंग की फसल ले रहे है | उनकी फसल प्रदेश सरकार पिछले वर्ष की भांति समर्थन मूल्य पर खरीदेगी | कृषि मंत्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का किसानों की आय दोगुना करने का जो सपना है | वह सपना शिवराज सरकार के अथक प्रयासों से पूरा होगा | जहां एक ओर  प्रदेश सरकार ने  किसानों को मिलेट अनाज योजना की सौगात दी है | वही दूसरी ओर प्रदेश सरकार मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदकर  किसानों की आय बढ़ाएगी | किसान बाजार में मूंग को ₹4000 प्रति क्विंटल  की दर से बेचता है | लेकिन सरकार मूंग को ₹7275 प्रति क्विंटल की दर से किसान से खरीदेगी | 

Dakhal News 14 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.