
Dakhal News

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में जोड़ा जयेगा पंचतीर्थ को
संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण घोषणा की | मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ, जिसमें जन्मभूमि महू से लेकर चैत्यभूमि मुंबई तक शामिल है | इन सभी को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जोड़ा जायेगा | साथ ही बाबासाहेब की जन्मस्थली पर यात्रियों के रुकने के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जयेगा |पूरा देश आज विश्व का सशक्त और मजबूत भारत का संविधान बनाने वाले बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती माना रहा है | इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उनको याद किया | मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की सरकार ने फैसला लिया है की पंचतीर्थ जिसमें जन्मभूमि महू, शिक्षाभूमि लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्यभूमि मुंबई शामिल है | इन सभी को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जोड़ा जायेगा | अब लोग बाबासाहेब के जीवन से जुड़े इन सभी स्थानों के दर्शन कर पाएंगे | साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की कई दिनों से बाबसाहेब की जन्मस्थली पर एक अच्छी धर्मशाला की मांग थी | क्योंकी बाबा साहेब के अनुआई देश-विदेश से आते थे | उनके रुकने की कोई व्यवस्था नहीं होती थी | लेकिन अब भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला बनाई जाएगी | हमने पहले भी इसके लिए प्रयास किया था | पर महू में सेना की जमीन होने के कारण हमे जगह नहीं मिल पाई थी | लेकिन अब सेना की NOC मिल गई है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कमलनाथ ने रोजा-इफ्तार पार्टी में कहा था की मध्यप्रदेश में दंगे हो रहे है | वही दिग्विजय सिंह ने भी कहा है मध्यप्रदेश में मुसलमानों की संख्या घाट रही है | मध्यप्रदेश शांति का टापू है | आप चुनाव के समय क्यों जनता को डरा रहे हो | क्यों आप प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं |मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की इनकी इन्हीं हरकतों की वजह से प्रदेश की जनता ने इन्हें नाकारा है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |