
Dakhal News

भोपाल में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पंजाब और दिल्ली में सरकार बनाकर अलग-अलग राज्यों में अपने जनाधार को लगातार बढ़ा रही आम आदमी पार्टी के हाथ एक और उपलब्धि हासिल हुई है | पार्टी को अब राष्ट्रीय दल होने का गौरव प्राप्त हो चुका है | जिससे कार्यकर्ताओं नें ढोल नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया | वहीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ने आने वाले समय में मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया | आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल होने पर भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके 10 सालों में ही पार्टी को मिली बड़ी कामयाबी पर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के नेतृत्व में पदयात्रा भी निकाली गई | ये यात्रा इंद्रपुरी से शुरू होकर जेके रोड पर जाकर खत्म हुई | पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में ईमानदारी और विकास की राजनीति करने वाली पार्टी पर जनता भरोसा कर रही है | दिल्ली,पंजाब की तरह पार्टी मध्यप्रदेश में भी सरकार बनाएगी |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |