
Dakhal News

गृहमंत्री ने कहा दिग्गी कांग्रेस को निपटाएंगे
एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्षी पार्टियों की एकजुटता और दिग्विजय सिंह के बयानों को लेकर तंज कसा | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की जब एक घाट पर सियार , लोमड़ी और अन्य जानवर इकट्ठे हो जाते है | तो समझ लेना चाहिए दूसरे घाट पर शेर हैं | प्रधानमंत्री मोदी वो शेर है जिनका चुनावों में कोई मुकाबला नहीं कर सकता | गृहमंत्री मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा की दिग्गी राजा कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ करके ही मानेंगे | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष की एकजुटता को लेकर कहा की जब एक घाट पर सियार , लोमड़ी और अन्य जानवर इकट्ठे होकर पानी पीने लगते है | तो समझ लेना चाहिए दूसरे घाट पर शेर है | जिससे ये सभी जानवर डर रहे है | ऐसा ही हाल विपक्ष का है | मोदी लहर होने के चलते इनको डर सता रहा है की इनकी खुद की चुनावों में जमानत जब्त न हो जाए | इसलिए ये सारे विपक्षी चुनाव के समय इकट्ठे हो गए है | झूठे वादे कर रहे हैं | और चुनाव होने के बाद ये सब वादे भूल जायेंगे है | गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा की दिग्विजय सिंह कांग्रेस के लिए जैमर का काम कर रहे हैं | इन्होंने कांग्रेस को तो उधेड़ कर रख दिया है | दिग्विजय सिंह भी जानते है की कांग्रेस का कुछ तो होने वाला नहीं है | इसलिए वह घूम-घूम कर उल-जुलूल बयान दे रहे है और कांग्रेस को निपटाने का कार्य कर रहे हैं | गृहमंत्री ने कहा की कांग्रेस में अंतर्कलह है | जिस वजह से सब पार्टी छोड़ के जा रहे है | कांग्रेस के पास न तो उनका संगठन बचा है न ही कार्यकर्ता बचे है | जो चुनावों में घर-घर जाकर वोट मांग सके | इसलिए वह अब एजेंसियों के भरोसे चुनाव लड़ेगी | वही गृहमंत्री ने कमलनाथ को लेकर कहा की मध्यप्रदेश में कमलनाथ कुछ भी कर सकते हैं | कांग्रेस का कार्यकर्ता कुछ नहीं कर सकता | मध्य प्रदेश की कांग्रेस कमलनाथ कांग्रेस हो गई है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |