Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गायों के संरक्षण के लिए गौ अभ्यारण्य बनाने की मांग
मध्य प्रदेश में गायों पर हो रहे अत्याचार और भूख प्यास से उनकी हालत बदत्तर होने पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है | जिसमें प्रदेश की गौ शालाओं का चारा, प्रबंधक के ही हजम कर जाने की शिकायत की है | और गायों के संरक्षण के लिए गौ अभ्यारण्य बनाने की भी मांग की है | भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्तओं ने सीधी जिले में शहर की गायों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए आवाज़ उठाई है | और मांग की है कि प्रदेश के हर जिले में गौहत्या निषेध कानून प्रभावी रूप से लागू किया जाए | साथ ही शेर,चीतों को संरक्षित करने के तर्ज पर गायों के संरक्षण के लिए गौ अभ्यारण्य बनाये जाने की मांग की है | जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने पहले हाथों में स्लोगन लेकर रैली निकाली उसके बाद कलेक्ट्रेट आफिस पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा | जिसमें प्रदेश में बनी गौशालाओं की हालत और गायों का चारा गौप्रबंधकों द्वारा गटक जाने की भी शिकायत की है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |