
Dakhal News

विधानसभा कोई श्मशान घाट नहीं है जहां सब चुपचाप रहें
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधानसभा में हुए हंगामों को लेकर कहा की विधानसभा कोई श्मशान घाट नहीं है | जहां जाकर सब चुप रहेंगे | लेकिन हमरा काम है हम विधानसभा को बाजार नहीं बनने देंगे | विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा की ऐसा नहीं है की विधानसभा में सिर्फ हंगामा ही हुआ है | विधानसभा में लोकसभा की तुलना में हंगामा कम और काम ज्यादा हुआ है | लोकसभा में सिर्फ 40 घंटे काम हुआ है | लेकिन विधानसभा में 18 दिन काम हुआ है | विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामे को लेकर कहा की विधानसभा कोई श्मशान घाट नहीं है कि यहां आकर सब चुप रहेंगे और जैसे श्मशान घाट में मुर्दों को जलते हुए देखते हैं | वैसे देखते रहेंगे | विधानसभा में विधायक चुनकर आते हैं | इसलिए वह अपनी समस्याओं को उठाते हैं | हमारा काम यह है कि विधानसभा बाजार न बन पाए |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |