Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिग्गी ने कहा हम 116 सीट से भी ज्यादा जीतेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है | और कमलनाथ कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बनेंगे | अब से पहले मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर कांग्रेस में घमासान चलता रहा है | मध्यप्रदेश में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है | कांग्रेस के ही लोग मुख्यमंत्री को लेकर कई तरह की बातें करते रहे हैं | जिस कारण भाजपाई कांग्रेस से सवाल पूछ रहे हैं | ऐसे में लगातार उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की कांग्रेस का सीएम फेस कमलनाथ थे और कमलनाथ ही रहेंगे | कमलनाथ के नेतृत्व में ही हम 116 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |