Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कृषि मंत्री पटेल ने राज्य मिलेट मिशन योजना के फायदे बताये, मोटे अनाज से नहीं होंगी हृदय रोग जैसी घातक बीमारियां
शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश में मिलेट मिशन योजना को मंजूरी दे दी है | कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया की मोटे अनाज की यह विशेषता होती है की इसके सेवन से हृदय रोग, डायबिटीज जैसी बीमारियां नहीं होती है | और ये स्वस्थ के लिए काफी लाभदायक होता है | इसकी खेती से किसानों को भी भरपूर लाभ होगा | शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है | कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस योजना को कैबिनेट में मंजूरी मिलने को लेकर कहा की पीएम मोदी ने 2023- 24 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट अनाज वर्ष के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था | जिसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है | अब 2023- 24 अंतरराष्ट्रीय मिलेट अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है | मध्यप्रदेश के कृषि विभाग ने कैबिनेट की बैठक में मिलेट अनाज को लेकर एक प्रस्ताव रखा था | जिसको शुरू करने का निर्णय शिवराज सरकार ने लिया है | मिलेट अनाज जिसे मोटा अनाज भी कहा जाता है जिसमें कोदो, कुटकी, सांबा, ज्वार बाजरा शामिल है | इसे हम दुनियां में निर्यात कर सकते है | कृषि मंत्री पटेल ने कहा की मोटे अनाज की यह विशेषता होती है की इसके सेवन से हृदय रोग, डायबिटीज जैसी बीमारियां नहीं होती है | आदिवासी जिलों में किसान मोटे अनाज की फसल लेते हैं | अब हम यह आशा करेंगे की पूरे प्रदेश में किसान मोटे अनाज की फसल ले मिलेट मिशन योजना के तहत किसानों के बीच मिलेट फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने एवं मिलेट फसलों से तैयार व्यंजनों का प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया है | इसके साथ ही सरकारी कार्यक्रमों और मध्याह भोजन में बच्चों को मोटे अनाज का भोजन देने का निर्णय भी लिया गया है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |