
Dakhal News

इसलिए संत समाज लड़ेगा राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी तरफ से चुनाव
कमलनाथ सरकार के समय सरकार की नाक में दम करने वाले आचार्य देव मुरारी बापू अब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं | उनका कहना है कि राजनेता संतों का सम्मान नहीं करते हैं | इसलिए अब संत ही चुनावी मैदान में उतर कर अपना सम्मान पाएंगे | आचार्य देव मुरारी बापू ने चुनाव लड़ने वाले फैसले को लेकर कहा की संतो का राजनीती में होना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है | क्योंकी संतों के बिना ये राजनितिक पार्टियां बेलगाम हो चुकी है | इनके राज में संत महात्माओं को प्रताड़ित किया जा रहा है | और इतना ही नहीं संतों के मठ-मंदिरों पर गुंडे बदमाशों का कब्ज़ा होता जा रहा है | इसलिए संत समाज राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के बैनर तले मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है | सभी विधानसभा सीट पर राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के उम्मीदवार उतारे जायेंगे | साथ ही आचार्य देव मुरारी बापू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर वार करते हुए कहा की कमलनाथ ने उन्हें राजयमंत्री का दर्जा देने का वादा किया था | लेकिन उन्होंने यह वादा पूरा नहीं किया | जिस वजह से उनकी सरकार 6 महीने में ही गिर गई | सिर्फ कमलनाथ ही नहीं यदि भविष्य में कोई भी राजनेता संतो के साथ धोखा करेगा तो उसके साथ यही होगा |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |