Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सरकार के इस फैसले से संत समाज गदगद
देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ों पर बनी अवैध मज़ारों को हटाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री के इस फैसले से संत समाज काफी उत्साहित हैं | और भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए सरकार की तारीफ की है |हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में आयोजित संत सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सीएम धामी के अवैध मजारें हटाने की बात का स्वागत किया | सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम धामी के इस कदम से देवभूमि उत्तराखंड में पहाड़ों पर जमीन जिहाद रुकेगा | वहीं कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने भी सीएम धामी सरकार की अवैध मजारों पर कार्रवाई को सही बताया | और कहा कि संत समाज लंबे समय से इस फैसले की मांग कर रहा था | यदि अब भी न हटाया जाता तो साधू संत खुद इसे हटा देते |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |