राहुल ने अडानी के मुद्दे पर किया अनोखा ट्ववीट
राहुल ने अडानी के मुद्दे पर किया अनोखा ट्ववीट

 

अडानी के नाम को अपने पुराने कांग्रेसियों से जोड़ा

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अनोखा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सरकार से सवाल किया है | राहुल ने ट्वीट करते हुए अडानी के नाम के एक-एक अक्षर को कांग्रेस के पुराने  नेताओं से जोड़ा साथ ही राहुल ने लिखा की भाजपा सच्चाई छुपा रही है | इसलिए रोज भटका रही है | आज भी वही सवाल है की अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं | राहुल गांधी अडानी के मुद्दे पर मोदी सरकार को लगातार घेरते आ रहे है | उनकी संसद सदस्यता खत्म होने के बाद भी वह किसी न किसी तरह से सरकार से सवाल पूछ ही रहे हैं | अब राहुल ने एक अनोखा ट्ववीट करते हुए सवाल किया है | राहुल इस ट्ववीट में अडानी के एक-एक  अक्षर  को पुराने कांग्रेसियों से जोड़ा | राहुल ने अडाणी के 'A' अक्षर के साथ गुलाम नबी आजाद का नाम जोड़ा D अक्षर के साथ सिंधिया ज्योतिरादित्य का A के अक्षर साथ किरण रेड्डी | N अक्षर के साथ हिमंत बिस्व सरमा और I अक्षर के साथ अनिल एंटनी का नाम जोड़ा और साथ ही राहुल ने लिखा की सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं | सवाल आज भी वही है | अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं | राहुल का यह ट्ववीट चर्चा का विषय बना हुआ है | वही आपको बता दें जिन पुराने कांग्रेसियों का नाम राहुल ने ट्ववीट में जोड़ा है | वो सब एक समय पर कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे | 

 

Dakhal News 8 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.