
Dakhal News

दिलीप को बनाया सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष
चुनावों से पहले शिवराज सरकार ने निगम मंडलों के खाली पदों को भरने का सिलसिला तेज कर दिया है | इसी के तहत दिलीप शाह को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है | दिलीप शाह के अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया | सिंगरौली में दिलीप शाह के विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया | दिलीप शाह ने इस स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा की हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतना बड़ा पद और इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना यह सिर्फ भाजपा में संभव है | भाजपा में ही काबिल व्यक्ति को शून्य से शिखर तक पहुंचाया जाता है | हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देशों को मानेंगे और सभी को साथ लेकर चलने का पूरा प्रयास करेंगे | साथ ही जो काम अधूरे रह गए हैं | उन्हें पहली प्राथमिकता से पूरा करेंगे |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |