
Dakhal News

कांग्रेस के 130 महारथी जिताएंगे चुनाव
साल के अन्त में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस हर जगह खुद को मजबूत करने में लगी है | सिंगरौली में भी नए सिरे से ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की कार्यकारणी का गठन किया गया है | अब130 लोगों की यह कार्यकारिणी चुनाव में जीत के लिए काम करेगी | सिंगरौली ग्रामीण कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है | अब 130 लोगों की जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए काम करेगी | यह बदलाव मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर हुआ है | जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि सिंगरौली में बदलाव करते हुए 44 उपाध्यक्ष, 41 महामंत्री सहित 42 सचिवों की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है | जिसमें 14 महिलाएं भी शामिल हैं | उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |