Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस चाहती है MP में फसाद हों
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस हैं | शिवराज सिंह ने कहा ने कहा मध्य प्रदेश शांति का टापू है | प्रेम, स्नेह और सद्भाव के साथ मध्य प्रदेश की जनता रहती है | लेकिन कांग्रेस चाहती है कि मध्यप्रदेश शांति का टापू ना रहे यहां दंगे, फसाद हों | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फिर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा आपने देखा रामनवमी हो या हनुमान जयंती हो पूरे प्रदेश में ना केवल शांति बल्कि सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाई गई लेकिन कांग्रेस को ये रास नहीं आ रहा | कांग्रेस चाहती है कि मध्यप्रदेश शांति का टापू ना रहे यहां दंगे, फसाद हों | शिवराज सिंह ने कहा मुझे तो आश्चर्य होता है कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता, पूर्व मुख्यमंत्री जब 2018 में मुख्यमंत्री नहीं थे तब वे चुनाव के पहले कह रहे थे और जोर-जोर से कह रहे थे कि मुसलमानों के पोलिंग बूथ पर 90% वोट क्यों नहीं डलते, वोट डलवाओ नहीं तो नुकसान हो जाएगा | उस समय का वीडियो दुनिया ने देखा है कि वो केवल वोटबैंक मानकर के काम करते हैं | क्या वोट के लिए लोगों को भड़काया जाएगा अभी कमलनाथ रोजा इफ्तार के समय फिर कह रहे हैं इस साल दंगे भड़क रहे हैं प्रदेश में अरे कहाँ मध्यप्रदेश में दंगे भड़क रहे हैं? कहाँ मध्यप्रदेश में अशांति है? लेकिन वोटों की भूख में आप इतने पागल हो गए हैं कि मध्यप्रदेश को अशांति और वैमनस्य की खाई में झोंकना चाहते हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |