Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्रामीणों से हर समस्या को दूर करने का वादा किया
सीहोर के जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनसुनवाई के दौरान हमेशा की तर्ज जनता की समस्या को दूर करने का वादा किया | लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण समस्या ग्रस्त हैं | उनकी मुश्किलें ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं | जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की उन्होंने ग्रामीणों की हर समस्या को दूर करने का वादा किया | और प्रदेश सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया | इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिलाओं की लाड़ली बहाना योजना के अन्तर्गत आने वाली समस्याओं को लेकर भी चर्चा की जिला पंचायत अध्यक्ष लोगों की समस्याएं सुनकर आश्वासन दे देते हैं | लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण लम्बे आरसे से नहीं हो पा रहा है | जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |