Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पिछले 25 साल से जन्मोत्सव पर निकलती है रैली
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परासिया में हिन्दू संगठनों ने हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भव्य रैली निकाली रैली जाटाछापर से प्राचीन कोशमी धाम हनुमान मंदिर तक निकली गई | जगह-जगह पर रैली का भव्य स्वागत हुआ | कोशमी धाम मंदिर में 101 किलो का लड्डू चढ़ाकर रैली का समापन किया गया |परासिया में विश्व हिन्दू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने जाटा छापर से प्राचीनतम कोशमी धाम हनुमान मंदिर तक भव्य रैली निकली | जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए | रैली में जय-जय श्रीराम के नारे लगाए गए | जगह-जगह पर इस रैली का स्वागत किया गया | नगर में भ्रमण के बाद कोशमी धाम हनुमान मंदिर में 101 किलो का लड्डू चढ़ाकर और हुनमान चालीसा पढ़कर रैली का समापन किया गया | बता दें पिछले 25 वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर इसी तरीके के आयोजन नगर में किये जाते हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |