आष्टा में मनाया गया बीजेपी का स्थापना दिवस
आष्टा में मनाया गया बीजेपी का स्थापना दिवस

 

कार्यकर्ताओं ने आष्टा में फहराया पार्टी का झंडा

 

भारतीय जनता पार्टी की 44वे स्थापना दिवस के मौके पर जगह-जगह भाजपा  कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किये | आष्टा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद व मेरा  बूथ सबसे मजबूत जैसे नारे लगाए | भारतीय जनता पार्टी  के  44 वे स्थापना दिवस पर राष्टीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम किये | इसी कड़ी में आष्टा में भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया | जहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया | साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को सुना और उसपर  विस्तार से चर्चा की प्रधानमंत्री मोदी ने स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र नीति और राजनीति साथ-साथ लेकर चलने का संदेश दिया | इसके साथ ही उन्होंने परिवार वाद पर तीखा प्रहार करते हुए | भाजपा को एकमात्र ऐसी पार्टी बताया जिसने परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी | 

 

Dakhal News 7 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.