Dakhal News
शहीद को हजारों लोगों ने नम आँखों से दी विदाई
तिरंगे की आन-बान-शान और देश की सुरक्षा में तैनात वीर सपूत टीकम सिंह नेगी एक मिशन के दौरान शहीद हो गए | उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके गांव में किया गया | माता-पिता सहित हजारों लोगों ने नम आंखो से शहीद को अंतिम विदाई दी | भारत माता की सेवा में तैनात वीर सपूत टीकम सिंह नेगी की पोस्टिंग पूर्वी लद्दाख में हुई थी | उनके पराक्रम को देखते हुए भारतीय सेना ने उन्हें चीन की सीमा पर एक खास मिशन के लिए चुना था | वह आईटीबीपी की 24 वीं बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात थे | उत्तराखंड के रहने वाले शहीद टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा परिवार पर दुखों का सैलाब उमड़ पड़ा ..एक जवान बेटे का जाना दुनिया का सबसे बड़ा दुख होता है | घर में पिता का रो रो कर बुरा हाल |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |