पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकारों से कानून बनाने की मांग
पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकारों से कानून बनाने की मांग

 

विधायक राम लल्लू वैश्य ने कहा पत्रकार सुरक्षा कानून बनेगा

 

 

पत्रकारों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन चुका  है | ऐसे में  जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश  ने कहा की पत्रकारों पर आये दिन जानलेवा हमले होते रहते हैं | जिससे देश में उनकी सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनने चाहिए | जिसके लिए केंद्र व  राज्य सरकार को ड्राफ्ट सौंपे गए है | सिंगरौली में एन यू जे आई के कार्यक्रम में विधायक राम लल्लू वैश्य  सहित दर्जनों पत्रकार शामिल हुये | कार्यक्रम में एन यू जे आई के उपाध्यक्ष व जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश के नवनियुक्त महासचिव प्रदीप तिवारी ने कहा कि आज देश-विदेश में पत्रकारों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा बन चुका है | आये-दिन पत्रकारों पर हमले की खबर आती रहती  हैं | जो बड़ी चिंता का विषय है | ऐसे में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना बहुत जरूरी है | इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों  को  ड्राफ्ट दिए गए हैं | कार्यक्रम में उपस्थित सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैस  ने भी पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर कहा की पत्रकार सुरक्षा कानून व राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा | जिसका मैं पुरजोर समर्थन करूंगा | 

 

Dakhal News 5 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.