नगरपालिका में नहीं है स्थायी इंजीनियर
नगरपालिका में नहीं है स्थायी इंजीनियर

 

इंजीनियर न होने से ठेकेदार हैं परेशान

 

नगरपालिका में इंजीनियर के स्थायी रूप से पदस्थ न होने के कारण ठेकेदारों को काम करने में समस्या आ रही है | न तो ठेकेदार नया काम कर पा रहे है | और न ही उनके पुराने काम का भुगतान हुआ है | इन्हीं सब कारणों के चलते ठेकेदारों ने नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा | और इंजीनियर को स्थायी रूप से पदस्थ करने की मांग की | मामला परासिया नगर पालिका का है | जहां पिछले कुछ समय से इंजीनियर स्थायी रूप से पदस्थ नहीं है | जिस वजह से ठेकेदारों को काम करने में समस्या आ रही है | न तो नगर में कोई विकास का कार्य हो पा रहा है | और न ही जो काम पहले हो चुके हैं | उनके बिल का भुगतान नहीं हो पा रहा है | इन्हीं सब समस्याओं के चलते ठेकेदारों ने नगरपालिका अध्यक्ष व cmo को ज्ञापन सौंपा है..ज्ञापन में ठेकेदारों ने मांग करी की इंजीनियर को स्थायी रूप से पदस्थ किया जाये | जिससे कोई भी विकास का काम न रुके | वही ठेकेदारों की समस्या पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी ने  कहा की जल्द ही इंजीनियर को स्थायी रूप से पदस्थ किया जाएगा और सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा | 

 

Dakhal News 5 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.