Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोकतंत्र में जनता अपना राजा चुनती है
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विधायकों की कोई कीमत नहीं होती वाले बयान पर बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है वीडी शर्मा ने कहा की लोकतंत्र में जनता जिसे चुनती है वही ताकतवर होता है उसकी ही कीमत होती है कमलनाथ पैसे के घमंड में चूर है तभी वह जनता द्वारा चुने गए लोगों की कीमत न होने की बात कर रहे है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था की विधायकों की कोई कीमत नहीं होती है जनता से जुड़े जनाधार वाले नेताओं की बात होती है इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा की कमलनाथ शायद भूल गए है की भारत में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में जिसे जनता चुनती है वही ताकतवर होता है और उसी की कीमत होती है आप पैसे के घमंड में चूर और मदमस्त हो गए हैं जो व्यक्ति चुनकर आता है वही लोकतंत्र का सबसे बड़ा आधार होता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |